
बड़कागांव।जनता हाईस्कूल नापोखुर्द के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार राणा (50वर्षिय) का निधन हो गया,वे टायफायड बुखार से पीड़ित थे उनका इलाज बड़कागांव से हो रहा था। वे गांव में एक ईमानदार कर्मठ समाजसेवी के रूप मे जाने जाते थे।

उनके असमय चले जाने से काफी क्षति हुई है वह वर्तमान में तक्षशिला स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत हो जाने से गांव मातम पसरा हुआ हैं। रामकुमार राणा अपने पीछे बूढ़ी मां, अपनी पत्नी सहित तीन पुत्र कामेश्वर कुमार, गौतम कुमार ,मनीष कुमार को छोड़ गए।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों

में मुखिया गणेश साव, पंचायत समिति गणेश साव, पूर्व मुखिया चंद्रिका साहू,लोअपा नेता कुंजबिहारी साव, चंदर साव ,बेचन साव ,भाजपा नेता अशोक साव ,समाजसेवी जगत नंदन प्रसाद गुप्ता ,केदार साहू ,जगदेव राणा ,पारस राणा ,धनेश्वर राणा लौकी राणा , रामनाथ राणा , कृष्ण कांत साव , गणेश प्रसाद गुप्ता,सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
