• Mon. Feb 16th, 2026

युवा विस्थापित संघर्ष समिति ने एक दिवसीय धरना शांतिपूर्ण तरीके से दिया  

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2025

 

 

 

बड़कागांव ।युवा विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले पकरी बरवाडीह जुगरा, चेपकलां, सिंदवारी,डाडी ,चेपाखुर्द,आरहरा के विस्थापित क्षेत्र के भू रैयतों ने शांति पूर्ण तरीके से एनटीपीसी के सिकरी साइट कार्यालय के गेट के समीप एनटीपीसी द्वारा निर्धारित कट ऑफ डेट 17 मई को 2016 हटा कर नए कट ऑफ डेट निर्धारित तथा विस्थापन कार्ड की मांग को लेकर 21 अप्रैल को एक दिवसीय धरना दिया! जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता और संचालन विकास कुमार महतो ने किया!

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अधिवक्ता सह समाजसेवी अनिरुद्ध कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा निर्धारित कट ऑफ डेट 17 मई 2016 को हटा कर वर्तमान समय के हिसाब से कट ऑफ डेट निर्धारित किया जाय! पूर्व में निर्धारित कट ऑफ डेट के हिसाब से कई ऐसे विस्थापित भू रैयत है जिनको दूर दूर तक कोई लाभ नहीं मिलने वाला है! अन्य कई बिंदुओं पर बेबाक तरीके से अपनी बातों को रखते हुए कहा कि कट ऑफ डेट ऑफ डेट में सुधार नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन किए जाएंगे!

 

जिसको तमाम जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन की होगी! धरना प्रदर्शन में अन्य कई वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा! कार्यक्रम में बिनोद कुमार, विक्की कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार, पंकज कुमार ,पंचम कुमार ,गीता देवी, मालों देवी, बुधनी देवी, कविलाशो देवी, आरती कुमारी, समेत युवा विस्थापित संघर्ष समिति पकरी बरवाडीह कोल माइंस के विस्थापित क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *