• Tue. Feb 17th, 2026

पत्थर खदान में डूबे 10 वर्षीय बच्चों का शव 72 घंटे बाद ग्रामीणों ने बरामद किया

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2025

 

 

दारू (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कबलासी पंचायत के गाड़ीसाडम गांव में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्चे शक्ति कुमार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।

 

शक्ति कुमार, स्वर्गीय राजेश राणा का पुत्र था, जो 18 अप्रैल की शाम को अपने घर से लापता था। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी परिवार वालों ने उसे खोजने का प्रयास किया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे भी खोजबीन में जुट गए।

बताया गया कि शक्ति अपनी बड़ी बहन श्रद्धा के साथ तालाब की ओर गया था, जहाँ उसकी बहन कपड़े धो रही थी। उसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा। यह देखकर उसकी बहन घबरा गई और किसी को कुछ बताए बिना घर लौट आई। पूरी रात परिजन और ग्रामीण शक्ति की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अगले दिन दारू थाना में परिवार वालों ने लिखित आवेदन देकर इसकी जानकारी दी तत्पश्चात थाना प्रभारी शफीक खान ने घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही मुझे इसकी सूचना मिली मैं इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियो को दिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचल अधिकारी राम बालक कुमार,थाना प्रभारी सफीक खान, एनडीआरएफ की टीम और सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।घटना के संदर्भ में अंचल अधिकारी राम बालक कुमार ने बताया कि जैसे ही मुझे इसकी सूचना मिली मैं उच्च अधिकारी को इसकी जानकारी दी जिसके बाद एनडीआरएफ को सूचित किया गया। बताया गया कि एनडीआरएफ की टीम गुमला में थी जिसके कारण आने में देर हुई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से लगातार में प्रशासन को सूचित कर रहा हूं लेकिन यहां देखने वाला कोई नहीं है। रविवार शाम को जैसे ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची उससे पहले शव अपने आप पानी के ऊपर आ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को निकाल लिया। कागजी कार्रवाई को लेकर प्रशासन शव को अपने कब्जे में लिया तो ग्रामीणों के आक्रोश के कारण उन्हें वहां से वापस जाना पड़ा उसके बाद दोबारा ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया। तत्पश्चात पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *