
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई है. महज दो धुर जमीन के लिए युवक की हत्या कर दी गई. मामला जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव का है. जहां मारपीट में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान पगड़ा गांव के वार्ड 12 निवासी अरुण राय के पुत्र मणिकांत राय (26) के रूप में की गई है.

युवक की मौत के बाद तनाव: घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के स्वजनों ने पगड़ा चौक के पास एनएच 28 सड़क को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर पूरी तरह से जाम लग गया. इस घटना को लेकर स्वजनों ने बताया कि गुरुवार को मृतक के अरुण राय के साथ गांव के ही श्रवण अक्षय राय के परिवार से दो धुर जमीन को लेकर विवाद हुआ था.

इलाज के दौरान मौत: इसी विवाद को लेकर गुरुवार की शाम जब अरुण राय के पुत्र मृतक मणिकांत कुमार आया तो श्रवण राय, अक्षय कुमार, विकास राय, नेहा कुमारी और बंशी देवी सहित अन्य लोगों ने मिलकर मणिकांत के साथ जमकर मारपीट की. इस मारपीट की घटना में मणिकांत बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहा इलाज के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गई.
क्या बोले मृतक के पिता?: मृतक के पिता अरुण राय बताते हैं कि कई बार विवाद हुआ था लेकिन पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, इसके बावजूद ने पुलिस संज्ञान नहीं लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही यह घटना घटी है. इधर घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है.
“दो महीने पूर्व ही लड़के की शादी हुई थी. मेरा पूरा घर अब उजड़ गया. एकमात्र घर में कमाने वाला यही था. पहले भी झगड़े के बाद पुलिस को शिकायत किया था लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई.”- अरुण राय, मृतक के पिता
क्या बोलीं प्रभारी थानाध्यक्ष?:
वहीं, घटना की सूचना और सड़क जाम की सूचना पर दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. इस संबंध में दलसिंहसराय थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्प लता ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों और से जख्मी हुए थे. आज इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई है.
“मामले की जानकारी मिली है. मृतक के परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया गया है.”- विवेक कुमार शर्मा, डीएसपी, दलसिंहसराय
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
