
बलियापुर: परसबनिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को चड़क पूजा के मौके पर भोक्ता मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ अपने शरीर के पीठ जीभ छाती बाहे आदि अंगों में नुकीले लोहे की तारे चुभोकर नाचते गाते रहे। मंदिर प्रांगण में स्थापित भोक्ता खूंटा के लट पर लटक कर घूमते रहे। भोक्ता घुरा का यह दौर देर शाम तक चलता रहा। भोक्ता मेला कार्यक्रम को संपन्न कराने में चड़क पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ गांव के नवयुवकों का योगदान रहा। छौऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी राजू महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर पुजारी परेश चक्रवर्ती, पाटनी संजय कुमार महतो, अध्यक्ष बबलू महतो, कोषाध्यक्ष राकेश रवानी, सचिव मधु दास, दीपक कुमार बाउरी, महादेव बाउरी, गोपाल महतो, धनेश्वर महतो, सुनील कुंभकार, तारा रवानी, भुनेश्वर रवानी, संतोष बाउरी, शंकर महतो, राहुल कुंभकार, बंटी बाउरी आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
