• Wed. Feb 18th, 2026

बड़ी खबर -कांड्रा में अपराधी हुए बेलगाम, दिन के उजाले में ही सीमेंट व्यवसायी के ऊपर चलाई गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2025

 

कांड्रा : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत बना डूंगरी स्थित एसपी ट्रेडर्स सीमेंट के मालिक संजय बर्मन को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।

घटना शनिवार की दोपहर 12:30 के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस की सहयोग से व्यवसायी को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया हैं।

दो गोली संजय बर्मन के दाहिने पैर में लगी हैं । मिली जानकारी के अनुसार अपराधी नकाब पहनकर मोटरसाइकिल से पहुंचे थे।जहां घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी व कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

इस संदर्भ में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने जानकारी दी कि गोली व्यवसायी के दाहिने पैर में लगी है। जो कि खतरे से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है । जिसे समय रहते अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों के बारे में कुछ सूचना मिली है जो कि जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *