• Wed. Feb 18th, 2026

मोहम्मद हुसैन की हत्या मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2025

 

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुए मोहम्मद हुसैन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी अरीबा परवीन के बयान पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें मोहम्मद सहबान, साजन और अफाक को नामजद आरोपी बनाया गया था।

 

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*

 

– मो. सलाउद्दीन

– मो. अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू

– मो. कलीम

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे की है, जब ताजनगर स्थित तस्लीमा नेता के घर के पीछे की बाउंड्री में मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

 

पुलिस अभी भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाले पत्थर और ईंट बरामद किए हैं.।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *