
पुटकी।धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या 09 अंतर्गत न्यु क्लोनी बासुदेवपुर करकेंद में इन दिनों वहां के लोग नारकीय जीवन जिने को मजबुर हैं इस क्षेत्र में मुहल्ले के रास्ते की स्थिति अत्यधिक खराब है। यह रास्ता अभी भी कच्ची है, और बारिश के समय यह पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है। इस सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी व्यक्तियों और वृद्ध लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गली में जल जमाव के कारण मच्छर और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। यहां की जनता लंबे समय से पीसीसी सड़क निर्माण की मांग कर रही है। यह गली मोहल्ले वासीयों का मुख्य मार्ग है, और इसका पक्का निर्माण होना अत्यावश्यक है। जिससे इन्हें इस नारकीय जीवन से निजात मिल सके। धनबाद नगर निगम एवं शहरी क्षेत्र में आने के बावजूद यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है।जनता के इस जटिल समस्या की स्थानीय पार्षद, सांसद विधायक व जनप्रतिनिधियों को इसकी सुध लेने की सख्त जरूरत है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
