• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला : कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर, आरआईटी एवं राजनगर थाना क्षेत्र के लिए जन शिकायत सामाधन का शिवर लगा, ज्यादा मामले जमीन सम्बंधित, गुम हुआ मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 16, 2025

सरायकेला : बुधवार को सरायकेला जिला के आदित्यपुर स्थित एसिया सभागार में कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर, आरआईटी एवं राजनगर थाना क्षेत्र के लिए जन शिकायत सामाधन शिवर लगाया गया। जिसमें एसपी मुकेश कुमार लुणायत, एसडीओ निवेदिता नियति, एसडीपीओ समीर कुमार संवैया, सीओ कुमार अरविंद बेदिया मौजूद रहे। लोगों की शिकायतों को सुनते हुए समाधान को लेकर संबंधित विभाग एवं थानों को निर्देशित किया। पिछले दो शिविर की सफलता एवं लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार जिला पुलिस की ओर से पूरे जिले को 4 जोन में बांटा गया।जिससे दूर दराज से आने वाले फरियादियों को और सुविधा न पहुंचे एवं शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके। इस बार भी ज्यादातर मामले जमीन विवाद से संबंधित आए जिसे संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दिया गया। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने जानकारी दी कि इस तरह के शिविर आयोजित होने से लंबित कांडों के निष्पादन में सहूलियत मिलती है। साथ ही पुलिस एवं पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से कई लोगों को उनका खोया मोबाईल लौटाया गया। साथ ही कई तरह के सुझाव भी आए हैं जिसपर अमल करने को लेकर संबंधित थानों एवं विभागों को निर्देशित किया गया है। वही कई सारे लोगों को गुम हुए मोबाइल प्राप्त होने से चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *