• Thu. Feb 19th, 2026

19 अप्रैल को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के टोले में लगने वाले शिविर को लेकर बैठक।

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2025

 

 

लखीसराय – 15 अप्रैल की दोपहर प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में एक बैठक 19 अप्रैल को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के टोले में लगने वाले शिविर को लेकर की गई। यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी की देखरेख में की गई। बैठक में पहुंचे तमाम विकास मित्र से विकास रजिस्टर की जानकारी लेकर उसे देखा गया और इसके साथ ही राशन कार्ड उज्ज्वला योजना कार्ड से संबंधित कितना फॉर्म बना है और कितना बाकी है और अगर जो बाकी है तो उसके फार्म को लिया गया अथवा नहीं इसकी जानकारी ली गई। वहीं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार ने लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार से शिविर में कोई लाभुक किसी भी योजना से वंचित न हो इसकी जिम्मेदारी आप लोगों के ऊपर होती है। अगर किसी भी इलाके में कोई परेशानी हो रही है तो उसकी सूचना दी जाए जिससे उन इलाके में हमलोग भी विकास मित्र का साथ देकर लगने वाले शिविर को काफी सफल बनाएं। इस बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी चानन विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी, जीविका ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर इंदुभूषण सिंह, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अंजली कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *