• Thu. Feb 19th, 2026

केरेडारी के विभिन्न गांव में मनाया गया बाबा साहब का जयंती शामिल हुए विधायक रोशन लाल चौधरी।

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2025

 

रिपोर्टिंग बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम हेवई, सलगा, हेरला तथा पचड़ा में भव्य स्वागत के साथ भारत रत्न, महामानव बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के अवसर पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड स्थित ग्राम बड़की हेवई ने अंबेडकर मोहल्ले में आयोजित बाबा साहेब के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए। यहां पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, आयोजन समिति और ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़े के साथ जबरदस्त स्वागत किया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए समारोह का आगाज किया। इस दौरान अनुसूचित जाति समाज के मेघावी कलाकारों महबूल खान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम 1932 खतियान पर संगीत स्वगत से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राम ने किया । मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज हमलोग ऐसे महान व्यक्तित्व का जयंती मना रहें हैं जिनके द्वारा लिखे संविधान से देश चल रहा है। ऐसे व्यक्तित्व को नमन करते है और जैसे जैसे समय बीत रहा है हमें महसूस हो रहा है कि अन्य देशों की तुलना में हमारा संविधान सशक्त है। बाबा साहब के कथन को अमल करें और बच्चों को पढ़ाएं, समाज की विसंगतियों से दूर रहें और संघर्ष करते हुए समाज और देश को आगे बढ़ाएं। पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ देश में कार्य कर रहें हैं। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश बाबा साहब के आदर्शों को मानते हुए उनका जयंती मना रहें हैं। मौसम खराब के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित होने पर ग्रामीणों का आभार जताया और कहा कि बाबा साहब के संविधान से ही हम विधायक बनकर आपके बीच खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज संकल्प लें कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर हम समाज और देश में कार्य करें तभी उनका सपना साकार होगा । मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजपा महामंत्री नरेश कुमार महतो, भाजपा नेता नकुल साव, आजसू युवा प्रखंड अध्यक्ष जागेशवर कुमार सह मीडिया प्रभारी,आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुमार बादल, प्रदीप राम एवं विशेषरूप से स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार रवि, चंद्रदेव राम, कोषाध्यक्ष गुलाब राम रवि, उपाध्यक्ष प्रेम भुइंया, मुकेश राम, महामंत्री कमलेश कुमार दास, बिपिन कुमार पासवान, रमन भुइयां, रवि राम, राजेंद्र भुइयां, अरुण दास, अनुज दास, तापेश्वर दास सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *