• Thu. Feb 19th, 2026

श्री राम सेवा समिति द्वारा खैरा बाबूबासा में 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ: श्री राम सेवा समिति खैरा बाबूबासा के तत्वाधान में श्री श्री 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन अनुष्ठान का आकर्षक साज सज्जा एवं भव्य पंडाल में आयोजन किया गया।यह कर्यक्रम दिनांक 14-04-2025 को सुबह 12 बजे से पंडित बजरंग दशमनः जी महाराज के द्वारा विधि विधान पूर्वक वेदी पूजन के साथ मंत्रोउचारन कर शुभारंभ की गईं। जो दिनांक 15-04-2025 को हवन-पूजन के साथ 1 बजे दिन को संपन्न हुई।इस अखण्ड पूजा में गायक मंडली चंदन एंड पार्टी भौरा एवं महिला गायक मंडली शीला एंड ग्रुप केंदुआ थे। जो हरे राम हरे कृष्ण का भजन से उपस्थित भक्तजनों को मनमुग्ध कर दिया। अखण्ड समाप्त के तद्पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा किया गया।इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु एवं मुहल्ले वासियों ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किए। इस अखण्ड पूजा अनुष्ठान कर्यक्रम के मुख्य यजमान तारापोदो बाउरी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इलू देवी थे। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री शंकर तांती, अनुराग तांती, चन्द्र किशोर तांती(गुरु), विजय तंतुबाय, विकल्प तंतुबाय, फूलदेव तांती, रितेश तांती,ललित किशोर प्रसाद, ऋतिक पात्रो, सूरज सिंह, तुलसी तुरी, नीरज कुमार, सूरज पासवान, रंजीत कुमार, ध्रुवा कुमार, चन्दन कुमार, विशाल कुमार, राजू कुमार, धोनी कुमार, प्रथम पासवान, सुनीता देवी, वंदना पात्रो, ज्योति तंतुबाय, वसुंधरा देवी, रेखा देवी, खुशबू देवी, माला देवी, साक्षी कुमारी, नैना कुमारी, रेणु देवी, भाग्यश्री देवी, काजल देवी इत्यदि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *