
बड़कागांव: थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी मुनिता कुमारी का शव गांव से 4 किलो मीटर दूर बुढ़वा महादेव रानी तालाब के समीप सदौल टांड़ में मिला। सुबह महुआ चुनने जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और हो – हल्ला किया,। सूचना मिलते ही बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी नेमधारी रजक घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिये। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल से शव को मृतक के घर ले गये, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इस संबंध में मृतिका के पिता बड़कागांव निवासी गजेंद्र कुशवाहा ने बड़कागांव थाना में आवेदन देते हुए दहेज की मांग के कारण प्रताड़ित कर जान से मारने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि मैं अपनी बेटी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज से अजय के साथ किया था। शादी के बाद से दहेज में 10 लाख रुपए तथा मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। समय-समय पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। कई बार पंचायत भी की गई। अंततः 11 अप्रैल को मिर्जापुर के निवासियों द्वारा सूचना मिली की ममता कुमारी की लाश रानी तालाब के समीप जंगल नुमा स्थल पर फेंका गया। आवेदन में मारपीट करते हुए बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में पति अजय कुमार, ससुर परमेश्वर महतो सहित आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना का अंजाम देने में पति, ससुर के अलावा अरुण कुमार, बबीता देवी, अनीता देवी, मनेश्वर महतो को घटना का अंजाम देने का आरोप लगाया गया है, जबकि रिकिया देवी एवं मोहन कुमार पर साजिश करने का आरोप है। घटना 10 अप्रैल की रात्रि की है। इस संबंध में मृतका के पुत्र प्रिंस कुमार एवं पुत्री दिव्या भारती ने रोते हुए कह रहा था कि दिव्या भारती मां को पापा ने मारपीट कर घर से बाहर ले गए। हम दोनों भाई-बहन चिल्ला रहे थे बाहर से दरवाजा बंद कर मम्मी को ले गए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
