• Sat. Mar 7th, 2026

हाथी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2025

 

बड़कागांव:लकुरा में हाथियों की झुंड ने गुरुवार की रात 12:00 बजे कुरहे में सो रही बड़कागांव अंबेडकर मोहल्ला निवासी वृद्ध महिला 79 वर्षीय महिला मसोमात रोहिणी देवी को कुचलकर मार डाला। हाथियों की संख्या 10 बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते हैं बड़कागांव मध्य पंचायत के पंसस नितेश ठाकुर ,सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ राम, विनोद राम ,रामचंद्र राम व अन्य प्रबुद्ध लोग पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए। और घटना की सूचना वन विभाग को दिया गया। वन विभाग आने के पश्चात घटना का जायजा लेते हुए वन विभाग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इस दौरान वन विभाग ने मृतक के परिजन को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए ₹25000 सहायता राशि दी। बाकी ₹375000 प्रक्रिया होने के पश्चात दिया जाएगा। बताते चलें कि रोहिणी पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन महुआ चुनेने जा रही थी। और शाम को घर लौट आती थी। परंतु गुरुवार की शाम भारी बारिश होने के कारण मजबूरन वह रात को महुआ चुनने के स्थल पर कुरहा में ही रुकना पड़ा। अचानक 12:00 बजे रात को हाथियों के झुंड ने सो रही वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। विधानसभा सांसद सह प्रतिनिधि कृष्णा राम ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढाढस बंधाया। और वन विभाग से अति शीघ्र शेष बचे मुआवज़ा राशि भुगतान करने की मांग की है।

ज्ञात हो की बड़कागांव प्रखंड में अब तक 10 लोगों की मौत हाथी के चपेट में आने से हुई है। जिसमें सेहदा, नापोखुर्द, महुगाई कला, सिमरातरी, गाली गांव, चेपाकला जंगल, मिर्जापुर एक-एक लोगों की व अन्य दो लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *