
केंदुआ। धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या 12 अंतर्गत केंदुआपुल स्थित अफसर कालोनी में लगी नालियों में गन्दगी का अंबार एवं गंदे पानी का जमाव से रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय महिला नागरिक विनीता देवी,रेखा देवी,पंडित जी व अन्य लोगों ने बताया कि इस मुहल्ले में लगभग 7/8 वर्षों से नालियों की हालत दुर्दशा ग्रस्त है नगर निगम के सफाई कर्मी यहां कचड़ा का उठाव तो करते है पर नालियों की सफाई नही हो रही है।नालियों से गन्दे पानी आगे का बहाव नही हो पा रहा है । नालियों में लगभग 4/5 फिट गहरे गन्दे पानी जमे रहने से पानी लोगो के घरों में प्रवेश कर रहे है। कीटाणु पैदा हो गए है जो रेंगते हुए लोगों के घरों में प्रवेश कर खानपान की सामग्री नष्ट कर थे है।बड़े बड़े खौफनाक किस्म के मच्छर पैदा हो गए है एवं भयानक किस्म का दुर्गंध देता रहता है।नगर निगम की उदासीनता से यहां संक्रामक रोग फैलने की पूरी संभावना हो गई है। लोगों ने यह भी बताया कि मुहल्ले में नालियों की सफाई को लेकर पार्षद प्रतिनिधि को भी आवगत कराया गया है किन्तु उनका कहना है कि यह मुहल्ला बीसीसीएल के अधीन है यहां बीसीसीएल ही सफाई का कार्य करेगी यह कहकर वे अपना पलरा झाड़ रहे है। नतीजतन यहां के लोग इस गंदगी का दंश झेलने को मजबूर है।लोगों ने नगर निगम से साफ सफाई की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
