• Sat. Mar 7th, 2026

दो पक्षों का विवाद खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील, पीड़ित पक्ष के घर में घुसे सैकड़ो लोग जमकर मचाया उत्पाद

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2025

 

दारु( हजारीबाग):- दारू थाना क्षेत्र के हरली में बुधवार रात लगभग नौ बजे सैकड़ो लोगों की भीड़ ने महेंद्र विश्वकर्मा के घर पर हमला कर दिया। पीड़ित महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि हमलावर नशे में धुत थे आते ही दरवाजा और खिड़कियों की तोड़ फोड़ शुरू कर दी जैसे ही मैने दरवाजा खोला, हमलावरों ने मेरा गला दबा दिया, जिससे मेरा दम घुटने लगा। इसके बाद इनलोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा। आस पास के लोग लोग दौड़े और मेरे परिवार की जान बचाई। कुछ देर बाद घटनास्थल पर दारू थाना पहुंची उसके बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर इसी गांव की निवासी है एकादशी की रात्रि की जुलूस में ही दोनों के बीच कुछ नोक झोक हुआ था जिसका मामला शांत करवाने के लिए ग्रामीणों की बैठक होनी थी। जिसके बाद बुधवार को दोबारा से दोनों के बीच नोक झोक हुई और रात्रि में काफी संख्या में लोग आकर इसके घर पर हमला कर दिया।कुछ हमलावर के पास ईंट-पत्थर और कुछ के पास धारदार चीजें थी। हमले में बादल विश्वकर्मा को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि गीतू कुमारी को हाथ में चोट लगी। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए छत से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जिसे देखकर हमलावर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिजनों को बचाया गया।
कई चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर नशे की हालत में थे। घटना का कारण 8 अप्रैल की मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए विवाद है, पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाइ है। पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रह सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *