• Tue. Mar 3rd, 2026

कपाली : लूट कांड व फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 10, 2025

कपाली : बीते 5 तारीख को रात्रि 10:00 बजे करीब कपाली ओपी अंतर्गत टीओपी चौक अलकबीर रोड के समीप केजीएन मेडिकल में अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा मेडिकल में घुसकर दुकान को क्षतिग्रस्त, लूट कांड एवं फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में सैयद मोहम्मद इमरान उर्फ इमरान, शाहनवाज, दानिश कुरेशी उर्फ छोटू शामिल है। दानिश कुरेशी के पास से अपराध में प्रयुक्त किया गया एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा गोली, सैयद मोहम्मद इमरान के पास एक वीवो कंपनी का एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है।
कांड के उद्वेदन एवं सम्मिलित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नुलायत सरायकेला के दिशा निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा चांडिल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर कांड में सम्मिलित अपराध कर्मियों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया हैं।

छापामारी दल में शामिल सदस्य

कपाली ओपी प्रभावित सोनू कुमार, अनुसंधानकर्ता कौशल कुमार, असलम अंसारी, सुमित तिर्की, हीरालाल मुंडू, खुर्शीद आलमएवं सशस्त्र बल शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *