• Sat. Mar 7th, 2026

रामनवमी शोभायात्रा-2025 की ऐतिहासिक सफलता पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने दी समस्त हजारीबाग वासियों को बधाई

admin's avatar

Byadmin

Apr 9, 2025

 

हजारीबाग की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप इस वर्ष रामनवमी शोभायात्रा 2025 अत्यंत भव्य, अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने समस्त हज़ारीबाग वासियों, रामभक्तों, आयोजन समिति और प्रशासन एवं मीडिया को हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट किया।

 

विधायक श्री प्रसाद ने कहा रामनवमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। इस बार हज़ारीबाग ने जिस उत्साह, एकजुटता और अनुशासन के साथ इस आयोजन को सम्पन्न किया, वह पूरे राज्य के लिए एक मिसाल है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी अखाड़ाधारी वीरों, क्लब प्रतिनिधियों, रामनवमी महासमिति के समर्पित सदस्यों, सामाजिक संगठनों, सेवा में तत्पर अस्पताल कर्मियों, जिला प्रशासन, पुलिस बल तथा मीडिया कर्मियों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही श्री प्रसाद जी ने कहा कि इस वर्ष का रामनवमी झांकी को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे. महिलाएं, नौजवान साथियों की संख्या भी काफी देखने को मिली. मंगलवार को रात्रि करीब 2:30 पर भव्य शोभायात्रा संपन्न हुआ.श्री प्रसाद ने समस्त रामभक्तों से आग्रह किया कि वे इसी प्रकार अनुशासन, संयम और सहयोग के साथ धार्मिक आयोजनों को सफल बनाते रहें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध परंपरा का मार्ग प्रशस्त करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *