
सरायकेला : झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन(JHAROTEF) के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार प्रमाणिक के अगुवाई में प्रांतीय कमेटी के निर्देश पर चैनपुर विद्यालय से चांडिल प्रखंड कार्यालय तक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने “ध्यानाकर्षण रैली”निकाल कर अपने मांगों को रखते हुए । प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव को ज्ञापन सौपे ।

*उनकी मुख्य मांगे इस प्रकार है*

-शिक्षक संवर्ग में MACP लागू करना यह मांग शिक्षकों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसरों को बढ़ाने के लिए है।
-सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना*: इससे शिक्षकों को अधिक समय तक काम करने का अवसर मिलेगा।
–
-केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भत्ता देना*: यह मांग राज्य कर्मचारियों के लिए समानता और न्याय की मांग करती है।साथ ही राज्य कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता देने संबंधी 11 सूत्रीयों को मांग सम्मिलित है।
रैली के दौरान की गतिविधियाँ
रैली के दौरान, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठाई। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार महतो, कोल्हान समन्वयक श्री गंगासागर मंडल, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा महतो और जिला सचिव श्री जवाहर लाल महतो ने रैली को संबोधित किया। संगठन की भूमिका संगठन के नेताओं ने शिक्षकों और कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार के समक्ष मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।
जिला अध्यक्ष नवीन कुमार प्रमाणिक ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार प्रथम स्तर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर अपना हस्ताक्षर अभियान चला कर हस्ताक्षर किए।
आज *ध्यानाकर्षण रैली* के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु हस्ताक्षरित प्रतियों के साथ सरकार को मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से दिया जा रहा है। इसको लेकर जल्दी ही अगला जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम एवं राज्य स्तर पर कर्मचारियों का महाजुटन होगा।
आज के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, जिला संयुक्त सचिव श्री प्रकाश मंडल, राज्य प्रतिनिध श्री उदित कुमार गोराई, धरम सिंह उरांव, प्रखंड संरक्षक श्री विमल चौधरी, प्रखंड कमेटी के नरेंद्र नाथ महतो, बलराम सिंह पातर, आनंद माझी, भवानी बाला महतो, कनकलता बोदरा, शशिकांत कुमार गुप्ता, ईलानी पूर्ति, तपन कुमार महतो, प्रवीण चंद्र महतो, बीर सिंह हेंब्रम, प्रीतम टुडू, बाबूराम माहली, बलराम सिंह पातर, भीमसेन महतो, आशीष सरकार, ठाकुरदास उरांव, तारापद सिंह मुंडा, दुर्गा प्रसाद आदी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
