
विश्वप्रसिद्ध हजारीबाग रामनवमी के अवसर पर ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के द्वारा झंडा चौक के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरीष्ठ सदस्य गंगाधर दुबे के करकमलों के द्वारा फीता काटकर किया गया।

मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोरमा राणा, भाजपा वरीष्ठ कार्यकर्ता हरीश श्रीवास्तव, मनोज सिंह एवं सुदेश चंद्रवंशी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसमें रामभक्तों को अस्त्र- सस्त्र (तलवार एवं अंगवस्त्र) सहित गुड़ एवं चना का वितरण किया गया। साथ ही जुलुस में घायल रामभक्तों को प्राथमिक उपचार की सेवाएं दी गई।

कई घायल रामभक्तों को सेवा शिविर के माध्यम से प्राथमिक उपचार में काफी लाभ मिला। शेफाली गुप्ता ने फूलों की वर्षा कर जुलुस का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संस्थान से जुड़े सदस्यों ने गुड़ एवं चना वितरण के साथ जुलुस में घायल रामभक्तों को प्राथमिक उपचार की सेवाओं मे अपना अनुकरणीय योगदान दिया।
रामभक्तों को अंगवस्त्र एवं तलवार वितरण कर अपनी सक्रियता एवं तत्परता का परिचय दिया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी जुलुस के सफल संचालन कराने को लेकर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बंसत यादव एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। संस्थान से जुड़े अस्त्र- शस्त्र वितरण, चना गुड़ वितरण एवं जुलुस के स्वागत में महासमिति एवं रामभक्तों द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए साधुवाद व्यक्त किया।
हजारीबाग के विश्वविख्यात रामनवमी के इतिहास में पहली बार किसी महिला के द्वारा बडा अखाड़ा में 104 अखाड़ा को तलवार एवं लाठी का वितरण किया गया।
रामनवमी महापर्व पर झंडा चौक में सेवा शिविर लगाकर अस्त्र- शस्त्र, गुड एवं चना का वितरण किया गया एवं सक्रियता और तत्परता के साथ रामभक्तों के उत्साह में जुटी रही। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने इंटरनेशनल रामनवमी में रामभक्तों की उत्साह में अपनी अनुठी मिशाल पेश कर नारीशक्ति का भी परिचय दिया। उन्होंने ने महासमिति एवं रामभक्तों का आभार व्यक्त कर कहा कि इंटरनेशनल रामनवमी की भव्यता एवं परंपरा को अक्षुण्ण रखने में महासमिति एवं रामभक्तों का योगदान काफी सरहानीय रहा। उन्होंने कहा कि ख्यातिप्राप्त रामनवमी के सफल संचालन में रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव, जिला प्रशासन, मीडिया बंधुओं, महासमिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, रामनवमी से जुड़े संगठन एवं रामभक्तों का इस सफल आयोजन के लिए मैं सहृदय आभार व्यक्त करती हूँ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
