• Sun. Apr 26th, 2026

स्क्रैप गोडाउन के आड़ में अवैध लोहे का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2025
crescent ad

 

पुटकी।करकेंद पानी टंकी के पीछे गोपालीचक रोड में महज 50 गज की दूरी पर संचालित स्क्रैप गोडाउन के आड़ मे भारी मात्रा में अवैध लोहे का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रही है।और यहां चोरी के लोहे को बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है सूत्र बताते हैं की केन्दुआ, करकेंद में कई गोडाउन बीसीसीएल कालोनी के आसपास संचालित है जहां युवकों को पैसे का प्रलोभन देकर रात के अंधेरे में बीसीसीएल के बंद पड़े खदान व स्क्रेप शेड से भारी वाहनों के लोहे का पार्ट्स पुर्जे एवं रेलवे स्क्रेप सेड से लोहे टपाकर चोरी के लोहे को पास के जंगलों में छिपाकर रखा जाता है और उसे अपने गोडाउन में इकट्ठा करने के बाद उक्त लोहे को टुकड़ों में काटकर करकेन्द पानी टंकी के पीछे बड़े स्क्रेप गोडाउन में भेज देते हैं जहां से लोहे को क्रेन द्वारा माल वाहक ट्रकों में लोड करा दूसरे राज्य में भेजकर संचालकों द्वारा गाढ़ी कमाई की जा रही है।सुत्र बताते हैं की इस अवैध गोरखधंधे में गोडाउन संचालकों को कई सफेदपोशों का भरपूर संरक्षण प्राप्त है। जिससे गोडाउन संचालक निर्भीक होकर लोहे के अवैध कारोबार में लिप्त है।यदि इन पर निगरानी रखी जाय तो उनके इस अवैध गोरखधंधे का खुलासा बहुत बहुत ही आसानी से हो सकता है। तथा इसके पीछे छिपे कई तथ्य खुलकर सामने आ सकते है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *