
गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत में पेयजल की किल्ल्त को लेकर बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी गंभीर दिख रहे हैं बीडीओ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के जेई एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई ने क्षेत्र का दौरा कर अपनी रिपोर्ट बीडीओ को दी। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को समस्या से अवगत कराया। जिसमें स्थानीय मुखिया और ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग के जेई से स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है जिसमें पीएचईडी का भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि घर- घर में पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होंने बताया कि गर्मी समाप्त होने से पहले घरों तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लतों से परेशानी ना उठाना पड़े।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

