• Tue. Sep 30th, 2025

केरेडारी बिरहोर टोला के महिलाओ द्वारा बनाई गयी अगरबत्ती बेचा जा रहा है बाज़ारों में

ByBiru Gupta

Mar 27, 2025

 

रिपोर्ट : बालमुकुंद दास

 

केरेडारी।एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना एवं स्वयंसेवी संस्था कीर्तन जन जागरण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान म केरेडारी के पगार बिरहोर टोला के बिरहोर महिलाओ को अगरबती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।अब वहां की महिलाओं द्वारा बनाये गए अगरबत्ती बेच कर बिरहोर महिलाएंआत्म निर्भर हो रही है।

 

प्रशिक्षक पुतुल देवी एवं सुनीता देवी ने बिरहोर महिलाओ को अगरबती बनाने का तरीका विस्तार से बताया।प्रशिक्षकों ने महिलाओं को कहा कि अगरबती बनाने के बाद इसे अच्छी मूल्य में बाजार में बेचना सम्भव है,अगरबती बेचकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है।यह प्रशिक्षण एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना के जीएम नवीन गुप्ता के निर्देश पर दिया गया है।

 

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओ एवं बच्चियों में ममता बिरहोर, सुगंती बिरहोर,सरस्वती बिरहोर, अनीता बिरहोर,मुनिया बिरहोर,मुस्कान बिरहोर,प्रेमचो बिरहोर,शांति बिरहोर,आरती बिरहोर,बसंती बिरहोर,सुनीता बिरहोर,गीता बिरहोर,सुकरी बिरहोर,मंजू बिरहोर,रूपा बिरहोर समेत अन्य बिरहोर महिला शामिल थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *