• Mon. Apr 13th, 2026

दारू के बेलासोती में लोहे का खंभा लदा ट्रेलर पलटा, चालक सुरक्षित

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 26, 2025
crescent ad

 

 

 

दारू। एनएच-522 दारू थाना के समीप बेलासोती में लोहे का खंभा लदा ट्रेलर (एनएल 01 एन 4502) मंगलवार रात करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक बाल-बाल बचा। ट्रेलर चालक प्रमोद यादव ने बताया कि दुर्गापुर से वह ट्रेलर में लोहे का खंभा लोड कर टंडवा की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक हाइवा बेलासोती के संकीर्ण पुलिया में घुस गई। उसी के बचाव में ब्रेक लगाने पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर सडक के किनारे बेलासोती में पलट गई। उसने बताया कि यदि ट्रेलर को सडक के किनारे नहीं किया होता तो हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में बडा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। बता दें कि एनएच-522 के बेलासोती की पुलिया काफी संकीर्ण है। यहां एक साथ दो बडे वाहन पास नहीं कर पाती है जिसके कारण यहां आएदिन सडक हादसे होते हैं। यहां लगातार सडक हादसा होने के कारण पुलिया का गार्डवाल भी टूट-टूटकर समाप्त हो गया है। जिससे इस सडक पर सफर करने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग एवं राहगीरों ने एनएच विभाग से बेलासोती की संकीर्ण पुलिया की मरम्मति और चौडीकरण करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *