• Sun. Apr 12th, 2026

गोविन्दपुर पश्चिमी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष सिंधु कुमारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 14, 2025
crescent ad

 

 

गोविन्दपुर पश्चिमी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष सिंधु कुमारी के अध्यक्षता में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रीति राजवंशी ने किया। इसकी शुरुआत दीप जलाकर की गई । सचिव सुनीता देवी ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों को आम पत्ता और पलाश फूल से बने झारखंडी टोपी पहनाकर व पौधा देकर स्वागत किया।गम्हरियाटांड़ ग्राम संगठन ने दहेज प्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद महिला बंधन का रोल प्ले किया गया। स्वच्छता दौड़ का भी आयोजन किया गया। बीपीएम रमेश कुमार मंडल ने अपने संबोधन में महिलाओं को दहेजप्रथा, जेंडर , डायन प्रथा व शोषण के प्रति जागरूक किया। पीआरपी दीपक कुमार ने मातृ शक्ति का विशेष सम्मान अपनी एक कविता नारी सृष्टि का आधार के माध्यम से किया। मुखिया ममता देवी ने महिला दिवस के इतिहास पर विशेष जानकारी दी। चालू वित्तीय वर्ष में सहकारी समिति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्था, कैडर, सदस्य और कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों तथा स्वच्छता दौड़ में उत्कृष्ट आने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। । कोषाध्यक्ष ममता देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *