• Thu. Apr 16th, 2026

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह के शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना की व्यक्त

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 10, 2025
crescent ad

 

शहर के जुल्लु पार्क स्थित हजारीबाग के वीर सपूत शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी के आवास पर जाकर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सोमवार को शोक संतप्त परिवार से मिली। इस अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार को हौसला एवं ढाढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग में उस समय उपस्थित ना रहने पर मुझे बहुत ही खेद है। शोक संतप्त परिवार से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। हजारीबाग के लिए अपूर्णीय क्षति है। सर्वोच्च बलिदान का गर्व भी है और दुख भी है। देश के प्रति इनकी अद्भुत साहस एवं वीरता को नमन करती हूँ। देश के लिए अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को तत्परता से अनुपालन किया। देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देना बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी का पराक्रम एवं वीरता सदैव स्मरणीय रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *