• Sun. Apr 12th, 2026

वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, “वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ” का नारा दिया गया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 6, 2025
crescent ad

 

 

 

 

इस पावन अवसर पर धनबाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फिरदौस, तथा A.I.T.T.C के प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार और प्रोफेसर अब्दुल्ला द्वारा विधिवत रूप से पौधारोपण किया गया। साथ ही, बी.एड. (B.Ed.) और डी.ई.आई.एड. (D.E.I.Ed) के छात्रों को वृक्षारोपण के लाभ और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही यह भी समझाया गया कि किस प्रकार भविष्य में होने वाले पर्यावरणीय संकट से बचा जा सकता है।

*”वृक्ष केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि धरती पर हर जीव की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक हैं।”*

इस उपलक्ष्य में धनबाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फिरदौस, बी.एड. विभाग के प्राध्यापक श्री जे.पी. पाल तथा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और कर्मचारीगण उपस्थित थे। साथ ही अल इकरा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार और प्रोफेसर अब्दुल्ला, तथा M.Ed सेमेस्टर तृतीय ( Session- 2023-25) के P.O.T. कर रहे छात्र-छात्राएँ पायल सिन्हा, रविकांत तिवारी, राकेश कुमार सिंह, सुमन नयन, सुप्रिया बनर्जी, संजीदा प्रवीण, पूजा कुमारी, रोशन शर्मा आदि भी इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागी हुए और अपने योगदान से वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *