• Thu. Mar 5th, 2026

धनबाद के कुमारधुबी में आज लगेगा रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी बहाली, ₹23,000 तक मिलेगा वेतन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 22, 2025

 

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

 

*धनबाद :* धनबाद के कुमारधुबी में 22 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होगा. जहां कुल 150 पदों पर बहाली की जाएगी. चयनित उम्मीवदारों को ₹12,500 से लेकर ₹23,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा. जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 22 फरवरी 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह मेला धनबाद जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कुमारधुबी स्थित नियोजनालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा.

*150 पदों पर बहाली*

इस रोजगार मेले के माध्यम से 150 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹12,500 से लेकर अधिकतम ₹23,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा. यह मेला उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो रोजगार की तलाश में हैं और झारखंड के नियोजनालय में पंजीकृत हैं.

*ये दस्तावेज जरूरी*

रोजगार मेला में उम्मीदवार अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां, शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, नियोजनालय निबंधन कार्ड और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (अंचलाधिकारी द्वारा जारी) जरूर लाएं. सभी दस्तावेजों की जांच नियोजनालय के अधिकारियों द्वारा की जाएगी. अगर कोई दस्तावेज सही नहीं पाया जाता है तो उम्मीदवार को मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी. इस रोजगार मेले में 18 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. हालांकि, इसमें सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने झारखंड के किसी भी नियोजनालय में अपना पंजीकरण करा रखा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *