• Wed. Mar 4th, 2026

बालू माफियाओं के गढ़ में खनन विभाग की लगातार कार्रवाई,अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त,स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 11, 2025

सरायकेला खरसावां जिले के खनन विभाग इन दिनों सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। खनन विभाग की लगातार कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कम मच चुका है। सोमवार को अवैध खनन एवं सरकारी राजस्व की चोरी पर लगाम लगाने के लिए खनन विभाग ने चौका थाना अंतर्गत चांदुडीह में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया हैं। वही वाहन व बालू संबंधित कागजतों की जांच की जा रही है। साथ ही तिरुलडीह थाना क्षेत्र के आसपास इलाकों में भी छापामारी अभियान चला गया जहां किसी तरह का भी अवैध खनन का उठाव करते नहीं पाया गया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्र से कुल पांच अवैध बालू लदे ट्रैक्टर, छः बालू लदे हाईवा ईचागढ़ थाना के समीप एवं 50 हजार सेफ्टी अवैध बालू भंडारण को जप्त किया था। जिसके बाद से ही स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या यह मान लिया जाए कि स्थानीय पुलिस अवैध बालू का खनन रोक पाने में असफल नजर आ रहे हैं ?

क्या बालू माफिया को पुलिस का डर भय नहीं है?

क्या सरकारी राजस्व की चोरी को रोकना खनन विभाग की ही जिम्मेदारी है?

ऐसे बहुत से सवाल है जो पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *