
आदित्यपुरः सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल फिर से बढ़ने लगा हैं, हाल ही के दिनों में फ्लैट में चोरी के सदमे से स्थानीय लोग उबर नहीं पाए थे । वही अचानक सरेआम गोली चलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया हैं । शुक्रवार देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत सांपड़ा स्थित मां तारा होटल में अपराधकर्मियों ने बाबू दास पर सरेआम गोलियों की बौछार कर दी। गोलिया ज्यादा लगने से बाबू दास की स्थिति नाजुक बनी हुई है। कहीं घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों की स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH05Y-2091 एनएच 33 पर चिलगू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं।कार में सवार अपराधियों का सुराग पुलिस ढूंढने में लगी हुई हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना रात के करीब 10.50 बजे की बताई जा रही है अपराधकर्मी संतोष थापा के रिश्तेदार अज्जू थापा का नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल अज्जू नेपाल भाग सकता है इसलिए सभी चेकनाकों पर घेराबंदी की गई थी इसी दौरान एक कार के चिलगू में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। कार में एक राजनीतिक पार्टी का झंडा और केंद्रीय उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। संभवतः अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं। उनकी तलाशी को लेकर आसपास के अस्पतालों में भी जांच की गई है।
TMH में पूछताछ करते एसडीपीओ
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर कुमार सवैया टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायल बाबू दास से पूछताछ की। पुलिस को दिए बयान में बाबू दास ने अज्जू थापा और आनंद दुबे द्वारा गोली मारने की बात कही है। इस घटना में एक अन्य अपराधी देवाशीष दास का भी नाम सामने आ रहा है। उसके बाद एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। वहीं मौके से पांच खोखा बरामद किया गया। घटना में बाबू दास को सात गोलियां लगी है। इसमें तीन गोलियां उसके जांघ में, एक पेट में, दो हाथ में और एक गोली पसली को छूकर निकल गयी है। टीएमएच में डॉक्टरों ने पेट में लगे गोली को ओरेशन कर निकाल दिया है। गोली लगने के बाद भी बाबू दास की स्थिति में सुधार नहीं आया हैं। बता दे कि बाबू दास के ऊपर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, अक्सर विवादों में नजर आते ही रहते हैं। चाहे सरकारी आवास को जबरन कब्जा करके रखना या एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से दो वाहनों को चलवाना।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
