• Thu. Mar 5th, 2026

बलियापुर के भिखराजपुर के पास दो बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 6, 2025

 

बलियापुर : झरिया रोड पर भिखराजपुर कृषि फार्म के पास गुरुवार की देर शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें बलियापुर स्थित केंदुआटांड़ निवासी 30 वर्षीय जनार्दन यादव दूधिया निवासी करमू सोरेन।गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। जनार्दन यादव बाइक से दूध लेकर भिखराजपुर जा रहा था। इस दौरान झरिया की ओर से आ रहा एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार श्री यादव के साथ-साथ दूसरे बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। इस दौरान दूसरे बाइक के पीछे बैठा जख्मी युवक घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं बुरी तरह घायल बाइक चालक श्री यादव के साथ जख्मी दूसरे बाइक चालक को मो इसलाम, एजाज अहमद व मो इरशाद ने एक टोटो से बलियापुर सीएचसी भेज दिया। रास्ते में जख्मी दूसरे बाइक चालक भी टोटो से उतरकर भाग गया। सूचना पाकर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जप्त कर थाना ले आई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *