• Wed. Mar 4th, 2026

तिरुलडीह : चोरी एवं अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना परिसर में पुलिस ने की बैठक, ग्राम प्रधान, मुखिया एवं स्थानीय लोग हुए शामिल। कानून तोड़ने वाले पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 6, 2025

तिरुलडीह : तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हो रहे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम प्रधान, मुखिया एवं स्थानीय लोगों के साथ थाना परिसर में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं जमीन विवाद मुद्दा पर भी चर्चा की गई। इस संदर्भ में तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने जानकारी दी कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध गतिविधि और अवैध धंधा संचालित करता है तो निःसंकोच पुलिस के सरकारी नंबर पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। जिसकी बाते गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही जमीन विवाद मुद्दों को अंचल अधिकारी से वार्ता कर निपटारा करवाया जाएगा। अंततः उन्होंने कहा कि अपराध को श्रेय देने वाले व्यक्ति या अपराध करने वाले व्यक्ति को किसी तरह से भी बख्शा नहीं जाएगा। वही इस पहल से थाना प्रभारी को स्थानीय लोगों का पूर्ण समर्थन मिलने के साथ ही ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *