• Thu. Mar 5th, 2026

सनसाईन एकेडेमी एन्ड प्ले स्कूल अलकुसा न०6 में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 4, 2025

 

केंदुआ। सनसाईन एकेडेमी एंड प्ले स्कूल अलकुसा न०6 के तत्वाधान में श्री श्री सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पूजा अनुष्ठान में सर्व प्रथम पंडित जी के द्वारा विधि विधान के तहत मंत्रोउच्चारण कर सुबह 10 बजे से पूजा शुभारंभ हुई। एवं महा आरती हुई और शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण की गई। वहीं इस अनुष्ठान के पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं ने डीजे साउंड पर एक से बढ़कर एक अपने नृत्य कला की झांकी प्रस्तुत किए इस मौके पर संध्या बेला कसर्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा पहुंचे जिन्हें शिक्षकों द्वारा बुके देकर एवं

माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं विधायक राज सिन्हा ने स्कूल के रंगारंग कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। एवं कर्यक्रम में उपस्थित दर्शको के बीच मंच पर विधायक राज सिन्हा ने शिक्षकों, दर्शकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अलकुसा की इस पावन धरती पर शिक्षा के मंदिर में माँ सरस्वती का आगमन हुआ और सनसाईन एकेडेमी स्कूल का संचालन हुआ है जो बहुत ही भाग्य की बात है और इस विद्यालय के शिक्षकों ने जो मात्र 500 पांच सौ रुपये प्रति माह में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया है तो विद्दा वासिनी माँ शारदे इन्हें हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर करते रहें।उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय गरीब वर्ग के लोग भी इस कम फीस में अपने बच्चों को आससनी से शिक्षित बना सकते है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए इस विद्यालय की विकाश के लिए अपने स्तर से राज्य सरकार तक पहल करने की बात कही। मौके पर भाजपा नेता मनोज मालाकार,पूर्व पार्षद देवाशीष पासवान,व अन्य तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं समस्त शिक्षको के अलावे पत्रकार गण तथा सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र छात्रा एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *