अयोध्या के विख्यात राम कथा वाचक महंत राजीव लोचन महाराज जी ने राम जन्मभूमि पर किया धनबाद की कवियत्री का अभिनंदन एवं अयोध्या के साहित्योदय अध्यक्ष प्रेम प्रताप शुक्ला ने श्री हनुमच्चरित मानस ग्रंथ भेंट कर कवियत्री का किया स्वागत सम्मान । साथ ही कवियत्री सुधा राजस्वी मिश्रा ने सुप्रसिद्ध कथा वाचक महंत राजीव लोचन जी को अभिनंदन एवं सम्मान स्वरूप जन रामायण एवं अन्य पुस्तकें भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, महाराज जी के मुखारविंद से रामायण एवं अयोध्या के पावन भूमि के महत्व को जाना ,महंत जी ने साहित्यकारों से अपील करते हुए कहा जननी जन्मभूमि के प्रति सदैव संकल्पित रहे. कवियत्री सुधा मिश्रा ने अपनी कविताओं में कहा ज्ञान नहीं है जिनको अपने वेद पुराण का , गर्व नहीं करते जो अपने चारों धाम का ,मान नहीं रखते जो अपने व्रत त्यौहार का क्या वह हिंदू ,हिंदू है जो हो ना सका श्री राम का बता तेरा अस्तित्व है क्या बिना तुम्हारी पहचान का, जो ना मेरे राम का वो ना है मेरे किसी काम का। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation भीषण सड़क हादसें में महिला व बच्ची समेत चार घायल। स्विफ्ट डिजायर कार व ट्रक के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर। किड्स क्लब प्ले क्लास एवं डे केयर सेंटर का उद्घाटन