• Sun. Feb 15th, 2026

ये केंद्रीय बजट पिछले 10 साल का सबसे कमजोर बजट है : रवि सिंह

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 1, 2025

 

धनबाद: झरिया विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि सिंह ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये वही पुराना बजट है, जो हम पिछले 10 साल से सुनते आ रहे हैं। जहां पर शब्दों के अलावा गरीब, किसान, मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिलता। टैक्स के जो प्रस्ताव आते हैं, वो सिर्फ बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिकों को फायदा दिलाता है। पहले भी टैक्स में बदलाव किए गए, लेकिन मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं मिली। ये बजट पिछले 10 साल का सबसे कमजोर बजट रहा है।

यह दिशाहीन बजट है। इसमें किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। गरीब ओर गरीब होगा, अमीर ओर अमीर होता जाएगा।

 

देश के किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन बजट में MSP तक की बात नहीं की गई।

 

यह देश को डुबोने वाला बजट है। बिहार में चुनाव है, इसलिए बजट में सिर्फ बिहार ही नजर आ रहा है।

 

किसान को MSP चाहिए, लेकिन बजट में उस पर कोई बात नहीं हुई।

 

न्यूक्लियर सेक्टर पर बात हुई, लेकिन हरियाणा में गोरखपुर न्यूक्लियर प्लांट कब से पड़ा है, उसमें कुछ नहीं हो रहा।

 

बजट में गरीबों के आवास, मनरेगा योजना को लेकर कोई बात नहीं की गई। इसके अलावा, हरियाणा राज्य को भी कुछ नहीं मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *