• Sun. Feb 15th, 2026

वाद- विवाद प्रतियोगिता मे किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया के बच्चों ने परचम लहराया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 1, 2025

 

 

झरिया: अशोक नगर धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर में आयोजित वाद- विवाद प्रतियोगिता मे किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया ने परचम लहराया है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय निदेशिका डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा , प्रचार्या डॉ. स्नेहलता, शैक्षणिक शिक्षक प्रभारी आशीत बनर्जी से प्रोत्साहित होकर और अपनी शिक्षिकाएं डॉ. पी. बी. सहाय और श्रीमती सुमन पांडेय से प्रशिक्षित होकर कक्षा नवम के छात्र प्रशांत कुमार सिंह और शाबिक अहमद ने राजकमल सरस्वती विद्या मन्दिर अशोक नगर धनबाद में आयोजित वाद- विवाद प्रतियोगिता , जिसका विषय था कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा उन्नति प्रदान करना सार्थक होगी या नहीं। किड्स गार्डन के छात्रों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में अपना जोरदार प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय के नाम को रौशन किया। उपरोक्त सफलता से गौरवान्वित होकर विद्यालय निदेशिका और प्रचार्या महोदया ने आज की प्रातः सभा में छात्रों को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर श्रीमती दीपा राय चौधरी, एस. मलिक, एस. दत्ता, एम. के. सिन्हा और विद्यालय के सारे शिक्षक गण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *