
बिरेंद्र गिरी । पत्रकार

धनबाद पत्रकार निकेश पांडे के अपहरण के प्रयास और उन पर हमले की निष्क्रिय जांच के खिलाफ धनबाद प्रेस क्लब ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। शुक्रवार को कतरास और राजगंज थाना प्रभारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पत्रकारों ने रंधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय आंदोलन कर रहे हैं।

आंदोलन के दौरान “कतरास थाना प्रभारी मुर्दाबाद”, “राजगंज थाना प्रभारी मुर्दाबाद” और “थाना प्रभारी को निलंबित करो” जैसे गगनभेदी नारे गूंजे। विरोधस्वरूप पत्रकारों ने दोनों थाना प्रभारियों का पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसे हमले न हों।
इस आंदोलन ने जिलेभर के पत्रकारों को एकजुट कर दिया है, जिससे प्रशासन पर जल्द कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
