• Sun. Feb 15th, 2026

समय पर नही पहुंचने वाले दो छात्रा को शिक्षकों ने विद्यालय में प्रवेश करने से रोका।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 31, 2025

 

लोयाबाद-जिले अंतर्गत संचालित बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय एवं उत्क्रामित मध्य विद्यालय के प्रबन्ध समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुवार को समय पर विद्यालय नही पहुँचने वाले दो छात्राओं को शिक्षको द्वारा विद्यालय में प्रवेश से रोकने पर मचा हंगामा । बताया जाता है कि विद्यालय में अनुशासन बरकरार रखने के लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा लिया गया निर्णय के अनुसार सभी छात्र छात्राओं को निर्धारित समयनुसार 9:00 बजे विद्यालय जाना उचित है के बाद आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश पर रोक लगाया गया है और विलंब से पहुँचने वाले छात्रों को शिक्षको के द्वारा विद्यालय गेट के बाहर से ही वापस घर भेज दिए जाने का निर्णय लिया गया है इसी दौरान आज क्या समय के अनुसार आधा घंटा लेट कर सुबह 9:30 बजे तीन छात्र एवं दो छात्रा स्कूल पहुंची जिसे शिक्षकों द्वारा विद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उनहें वापस घर जाने को कहा ,इसके बाद छात्राओं द्वारा काफी आग्रह करने के पश्चात भी उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। मौके पर पहुंचे पत्रकारो के सवाल जवाब के बाद दोनो छात्रा को स्कूल मे प्रवेश दिया गया। जब इस संबंध में बहार खड़े क्षिक्षक बेनी माधव अन्य शिक्षक से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि विद्यालय प्रबल समिति प्रबंधक द्वारा शिक्षको के बीच गठन किया गया है और निर्णय लिया गया है कि विद्यालय सुबह 8:45 से 9 बजे तक छात्र छात्राएँ को विद्यालय गेट के अन्दर प्रवेश करना होगा और 9 के बजे के बाद आने वाले छात्र- छात्राओं को उक्त विद्यालय गेट के बहार रोक दिया जायेगा वही इससे संबंधित हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर मन्ना एवं मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीत सर एवं अमरेन्द्र सिंह से पुछताछ करने पर उन्होने भी बताया कि विद्यालय मे एक प्रबल कमिटी बनाकर इस तरह का निर्णय लिया गया है जो छात्र छात्राएँ समय पर नही आयेगे तो उन्हे विद्यालय मे पठन पाठन के लिए प्रवेश नही दिया जायेगा और वापिस घर भेज दिया जायेगा। यह फरमान करीबन बीते वर्ष आगस्त माह से लागू किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *