गोविंदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर से जुड़ी सहिया जुबेदा खातून 55 वर्ष की मौत शुक्रवार को जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई । उसकी मौत के बाद मुआवजा एवं इसी परिवार की महिला को सहिया चयनित करने की मांग को लेकर लोगों ने अस्पताल परिसर में 3 घंटे तक हो हंगामा किया । हो हंगामा कर रहे लोगों ने एंबुलेंस में रखे शव को अस्पताल परिसर में जमीन पर लिटा दिया तथा गेट जाम कर दिया। मुआवजा की मांग को लेकर हो हंगामा करने लगे । बाद में पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दो विशेश्वर कुमार ने अपनी ओर से 10-10 हजार की व्यक्तिगत सहायता दी और लिखित समझौता हुआ कि यदि पंचायत की आमसभा में जुबेदा खातून के परिवार की किसी महिला को सहिया चयनित किया जाएगा तो अस्पताल प्रशासन इसे स्वीकार करेगा तथा नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। मृतका अमरपुर गांव निवासी स्व हसन शाह की पत्नी एवं जावेद शाह व सजन शाह की मां थी। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। आक्रोशित परिजनो ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। मुआवजा की मांग को लेकर शव को एंबुलेंस से नीचे उतार कर सीएचसी परिसर को जाम कर दिया। हंगामा को देख स्वास्थ्य परिसर में आज लगाए गए स्वास्थ्य मेला से डॉक्टर वह अन्य धीरे-धीरे खिसकते चले गए। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही के कारण ही जुबेदा की मौत हुई। एक तो बिना मरहम पट्टी किये रेफर कर दिया। रेफर बाद भी ममता वाहन जुबेदा को सीएमएमएमसीएच ले जाने के बजाय एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि वह स्वास्थ्य मेला के लिए गोविंदपुर अस्पताल आ रही थी । घटना की सूचना पाकर झामुमो जिला संगठन सचिव एजाज अहमद, माथुर अंसारी, शाहनवाज अख्तर, शमीम अंसारी, सद्दाम अंसारी, अमजद अंसारी आदि अस्पताल पहुंचे और बीच बचाव कर मामले का समाधान किया। इसके बाद जुबेदा का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जीटी रोड पर कहीं हुई दुर्घटना में जुबेदा गांधी रूप से घायल हो गई थी उसके सर में गंभीर चोट थी उसकी स्थिति चिंताजनक थी इसी कारण उसे धनबाद रेफर किया गया था। इसके बावजूद किसी ने उसे एक नर्सिंग होम पहुंचा दिया परंतु नर्सिंग होम पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन कहीं से दोषी नहीं है बावजूद लोगों ने हो हंगामा किया और स्वास्थ्य मेला को बाधित किया। की There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation गोविंदपुर में नागरिक समिति का 49वां स्थापना दिवस समारोह: सांसद ढुल्लू महतो ने किया संबोधित क्रीड़ा भारती द्वारा वाराणसी की मातृशक्ति प्रमुख सोनी चौरसिया का भव्य स्वागत! 1500 किमी स्केटिंग यात्रा पर निकली सोनी चौरसिया ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश