• Fri. Nov 20th, 2026

निरसा: राजपुरा OCP में कोयला चोरों का हमला, सुरक्षा कर्मी घायल – मजदूरों ने ठप किया उत्पादन, BCKU की परियोजना बंद करने की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा : राजपुरा ओसीपी में कोयला चोरों का दुस्साहस! सुरक्षा कर्मी पर डंडे और मुक्कों से हमला, विरोध में मजदूरों ने ठप कराया उत्पादन; बीसीकेयू की पूरे परियोजना को बंद करने की चेतावनी

निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा ओसीपी में कोयला तस्करों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। कोयला चोरी रोकने की कीमत एक सुरक्षा कर्मी को मार खाकर चुकानी पड़ी। शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी पर एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए मजदूरों ने परियोजना का उत्पादन ठप करा दिया है। वहीं, बीसीकेयू ने साफ चेतावनी दी है कि आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजपुरा परियोजना को बंद करा दिया जाएगा।

दरअसल, शुक्रवार की अहले सुबह करीब 6 बजे राजपुरा ओसीपी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल रहे सुरक्षा कर्मी दिलीप सतनामी को दो लोगों ने कथित तौर पर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला और पुरुष ने उन्हें डंडे तथा मुक्कों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में दिलीप सतनामी के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि कोयला चोरी रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, छेड़छाड़ के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की खबर फैलते ही राजपुरा परियोजना में काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में सुबह से ही परियोजना का उत्पादन बंद करा दिया गया। मौके पर पहुंचे बीसीकेयू के कोलियरी सचिव खोखन रविदास ने प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजपुरा परियोजना में कोयला तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों पर सीधे हमले किए जा रहे हैं। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हमलावरों के हौसले बुलंद हैं।

बीसीकेयू ने दो टूक कहा है कि जब तक राजपुरा प्रबंधन और गल्फरबाड़ी ओपी पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि पूरी परियोजना को बंद करा दिया जाएगा।

वहीं, कोलियरी प्रबंधक संजीव चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कर्मी के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएग


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *