रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी पुटकी(धनबाद)करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस बचपन और डैफोडिल्स एकाडमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वां जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किए एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1887 को कटक (उड़ीसा) में हूआ था। वह सतंत्रता संग्राम के अग्रणी थे। वह महान देशभक्त, क्रांतिकारी स्वतन्त्रता सेनानी थे। उन्होंने अंग्रेजो से लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनका जय हिंद का नारा भारत के राष्ट्रीय नारा बन गया। उनका नारा था ,तुम मुझे खुन दो मैं तुझे आजादी दुंगा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया , जिसमें नृत्य-संगीत, भाषण, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता आदि प्रमुख था। मंच का संचालन विधालय उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी एवं शिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा कर रहे थे। इस जयंती पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने नेताजी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपना अपना विचार व्यक्त किए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने बीच बलिहारी सुभाष पार्क में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जिसे लोगो ने खूब सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक शिल्पा, डोली , झुमा, कविता, शशि, उषा, आरज, रेशमी, मुनमुन, महक, करुणा, देवश्री, सुमन , अनिल सिंह, रंजीत घोष, अरिंदम भट्टाचार्य, चंदन पासवान, एस आर कर, संजय दत्ता,जयंत घटक एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation माइंड मंत्रा अबेकस SDD संस्था की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय मजदूर संघ के कद्दावर नेता स्वर्गीय कपिल देव मिश्रा पुण्यतिथि मनाई गई