• Thu. Mar 5th, 2026

अजय – गजब : चतरा के इस मंदिर से थर-थर कांपते हैं नक्सली

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 11, 2025

 

 

*हजारीबाग :* झारखंड के चतरा जिले में स्थित तपेज बाबा धाम एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां आस्था और चमत्कार की कहानियां हर दिन लिखी जाती हैं. इस स्थान की अनोखी बात यह है कि यहां केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि नक्सली और अपराधी भी मन्नत मांगने आते हैं. यह स्थान लोगों की आस्था का केंद्र है, जहां हर साल हजारों भक्त अपनी समस्याओं के समाधान और मन्नतें पूरी करने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं.

 

*तपेज बाबा धाम का इतिहास और मान्यता*

 

तपेज बाबा धाम को एक पवित्र मंडार के रूप में जाना जाता है. यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि तपेज बाबा एक प्रसिद्ध साधु थे, जिन्हें सिद्धि प्राप्त थी. उनकी दिव्यता को देखते हुए ग्रामीण उन्हें अपने गांव ले आए और जंगल में उनका निवास स्थान बनाया. बाबा ने जीवनभर भक्तों की समस्याओं का समाधान किया. उनके परलोक सिधारने के बाद ग्रामीणों ने उनके नाम पर यह धाम बनाया, जो आज चमत्कारों से भरा धार्मिक स्थल बन गया है.

 

*पाहन करवाते हैं पूजा*

 

तपेज बाबा धाम की एक और अनोखी बात यह है कि यहां पूजा पुजारी नहीं, बल्कि पाहन करवाते हैं. तपेज बाबा धाम की पाहन, पूनिया देवी, बताती हैं कि उनका परिवार आठ पीढ़ियों से बाबा की सेवा कर रहा है. यह पूजा पद्धति पारंपरिक न्यूज़ फास्ट। आदिवासी रीति-रिवाजों पर आधारित है. भक्त यहां अपनी समस्याओं का समाधान पाने और मन्नत मांगने के लिए आते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *