• Sun. Apr 5th, 2026

झारखण्ड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की बैठक सम्पन्न

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) झारखण्ड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक आवश्यक बैठक रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित गोल्फ ग्राउंड मैदान में मुन्ना खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर संघ को मजबूत बनाने एवं

स्कूल लेबल में प्रभारी सदस्य बनाना प्रखंड कमिटी के साथ जिला कमिटी को भी मजबूत बनाने पर बल देते हुए सम्मेलन करने पर विशेष विचार विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रदेश के लीडर श्री प्रेमनाथ विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता के साथ प्रदेश के कोषाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।बैठक को सम्बोधित करते हुए सभा अध्यक्ष श्री मुन्ना खान ने अपने भाषण में कहा कि एकता ही हमारी ताकत है और एकता ही हमारी संघर्ष की पहचान है एक मंच पर रहकर ही हम संघ के सदस्यों के हित मे अपने कीसी भी समस्या की निदान के लिए सरकार के समक्ष अपनी मांग को रख सकते है।तभी हमें हमारा हक और अधिकार मिलेगा। और हम संघ के विकाश की ओर अग्रसर होंगे।एवं सरकार के हर नई योजनाओं में हमारी भगीदारी बनी रहेगी।बैठक के मौके पर भानु देवी,सभद्रा देवी आसमा खातून, सारथी देवी,अमृता देवी,उमा देवी,गौरी देवी,बालिका देवी,कुरुणा देवी, शुशीला देवी,गीता देवी,मीना देवी,रुक्मणि देवी,सीता देवी,बसन्ती देवी,प्रमिला देवी, कल्पना देवी,आरती देवी इत्यादि उपस्थित थे। उपरोक्त बैठक की जानकारी संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष मुन्ना खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *