
पटना:देर रात पटना पुलिस ने जन सुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर को जबरन उठा लिया है. पटना के गांधी मैदान से उनको हिरासत में लिया गया है. इस दौरान उनके साथ पुलिस पदाधिकारी ने बल प्रयोग भी किया और शुरुआती दौर में अज्ञात स्थान पर ले जाने की बात कही गई. प्रशांत किशोर को एंबुलेंस के जरिए गांधी मैदान से ले जाया गया है.

पुलिस ने प्रशांत किशोर को जबरन उठाया:

प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे थे. पिछले 5 दिनों से प्रशांत बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर थे.
आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई. लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
