
मेसकौर (नवादा):- रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती पर मेसकौर मंडल के नव नियुक्त मंडल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपाई ने सुशील कुमार मोदी की तस्वीर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार,जिप सदस्य सुरेंद्र राजवंशी, महामंत्री नवल किशोर केसरी सहित कई व्यक्तियों ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके सुशील कुमार मोदी का आज 75वां जयंती है।

उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था। उन्होंने छात्र नेता के रूप में राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। इसलिए सुशील कुमार मोदी को जेपी आंदोलन की उपज माना जाता है। उन्होंने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में की थी। जब वे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की 5 सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य चुने गए थे। वहीं विजू बीघा के मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि सुशील मोदी की खासियत उनकी सादगी, मितव्ययिता, और अनुशासन था।

जिसे पार्टी सदा याद रखेंगी। मौके पर नरेश यादव, लव कुमार, सुभाष चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
