• Mon. Sep 29th, 2025

हजारीबाग : सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया संजीवनी सेवा कुटीर का उद्घाटन 

ByBiru Gupta

Jan 2, 2025

 

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रयासों से, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए संजीवनी सेवा कुटीर का शुभारंभ किया जा रहा है।

 

इसका उद्घाटन 4 जनवरी 2025 को हजारीबाग सदर अस्पताल के प्रांगण में किया जाएगा। यह कुटीर चौबीसों घंटे संचालित होगा और ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को विशेष रूप से सहायता प्रदान करेगा जिसमें मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करने के दिशा में पहल किया जाएगा।

 

इस संस्थान का उधेश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सही मार्गदर्शन और इलाज तक पहुंचकर सुनिश्चित किया जाना। स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और प्रभावी पहुंच प्रदान करना।

 

*सेवा कुटीर की विशेषताएं*

 

24×7 संचालन,यह कुटीर दिन-रात मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। विशेष हेल्प डेस्क के जरिए प्रशिक्षित कर्मचारी मरीजों को उनके उपचार के लिए सही विभाग तक पहुंचने में मदद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। ग्रामीण मरीजों को लाभ देने हेतु ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को अस्पताल की प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होगी।

 

*उद्घाटन समारोह की जानकारी*

 

4 जनवरी 2025 समय दोपहर 12:00 बजे स्थान सदर अस्पताल प्रांगण, हजारीबाग में सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा सांसद कालीचरण सिंह,विशिष्ट अतिथि जिला उपायुक्त नैंसी सहाय,

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।

 

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि संजीवनी सेवा कुटीर हमारे क्षेत्र के उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करते हैं। मेरा उद्देश्य है कि हर मरीज को समय पर सही मार्गदर्शन और इलाज मिल सके।

 

हमने देखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज अक्सर अस्पताल की प्रक्रियाओं और चिकित्सा सेवाओं को समझने में असमर्थ होते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए संजीवनी सेवा कुटीर की शुरुआत की गई है। यह सेवा कुटीर सिर्फ एक हेल्प डेस्क नहीं है, बल्कि यह एक मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित पहल है, जहां मरीजों और उनके परिजनों को न केवल सहायता मिलेगी, बल्कि उन्हें सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार का अनुभव भी होगा। मेरा वादा है कि यह कुटीर चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगा। मैं हर व्यक्ति से अनुरोध करता हूं कि इस पहल का लाभ उठाएं और हमें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहयोग दें। यह सिर्फ एक शुरुआत है, हम इसे और भी बेहतर बनाएंगे। सेवा कुटीर का उद्देश्य सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना नहीं है, बल्कि हर मरीज को सम्मान और सहानुभूति के साथ सेवा देना है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। यह कुटीर हर जरूरतमंद के लिए एक भरोसेमंद सहायता केंद्र होगा। साथ ही कहा की भव्य उद्घाटन समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

 

*जनता के लिए विशेष लाभ*

 

सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। अस्पताल की प्रक्रियाओं को समझने में होने वाली समस्याओं का समाधान। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समान रूप से लाभ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *