• Thu. Apr 2nd, 2026

अब तक नहीं सुलझा BPSC का विवाद, आज खत्म हो रही 48 घंटे की मियाद; क्या है छात्रों का आगे का प्लान

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 2, 2025
crescent ad

 

बिहार की राजधानी पटना में BPSC अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी है। कपकपा देने वाली ठंड के बीच बीपीएससी छात्र गर्दनीबाग में लगातार जमे हुए हैं। 15 दिन से छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

बीपीएससी के छात्रों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए आयोग और सरकार को 48 घंटे का वक्त दिया था। बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने को लेकर विवाद तो नहीं सुलझा लेकिन आज छात्रों की तरफ से दी गई 48 घंटे की मियाद जरूर खत्म हो रही है।

 

पटना में हुई बीपीएससी की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों के मुद्दे पर सीएम नीतीश से लेकर राजभवन और मुख्य सचिव तक सक्रिय हैं। बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार सरकार के कुछ मंत्रियों ने भी इस मुद्दे पर अब तक बयान दिया है। आय़ोग ने जहां एक तरफ साफ कर दिया है कि पीटी की परीक्षा रद्द नहीं होगी तो वहीं सरकार ने भी इस मुद्दे पर फैसला आयोग पर ही छोड़ा है।

 

आयोग और सरकार की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि बीपीएससी की परीक्षा में पेपर लीक होने से संबंधित कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, छात्रों का दावा है कि उन्होंने कुछ सबूत दिए हैं। बहरहाल अब सवाल यह है कि 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद छात्रों का अगला प्लान क्या होगा?

 

छात्रों का क्या है प्लान…?

 

गर्दनीबाग में धरना पर बैठे एक परीक्षार्थी ने मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि हमने सत्य के लिए आग्रह किया है। इसलिए हम धरना पर डटे रहेंगे। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बातों को सुनेगी। एक अन्य छात्र ने कहा कि जिस तरह खेल के बीच में नियम नहीं बदले जा सकते हैं उसी तरह जो नोटिफिकेशन आयोग की तरफ से परीक्षा पूर्व जारी किया था उसे भी बदला नहीं जा सकता है।

 

एक अन्य छात्र ने कहा कि वो यह समझते हैं कि बच्चे हैं आज या कल चले जाएंगे। क्योंकि हम लोगों को अपनी पढ़ाई नुकसान होने का डर है। आप कह रहे हैं कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। लेकिन सिर्फ एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा लेना नॉर्मलाइजेशन का ही एक रूप है। हम 48 घंट तक इंतजार करेंगे। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम बिहार के सभी छात्रों से अपील करेंगे कि वो अपनी एक दिन की पढ़ाई छोड़कर हमारे साथ आएं और पटना के गांधी मैदान में जुटें। आगे के प्लान पर हम अभी चर्चा करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

चांडिल: चांडिल बांध के नौका विहार स्थल पर विस्थापित मुक्ति वाहिनी (विमुवा) की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्यामल मार्डी ने की। बैठक में सुवर्णरेखा परियोजना द्वारा विस्थापितों के पुनर्वास अधिकारों की अनदेखी करने और पर्यटन का जिम्मा गैर-विस्थापित एजेंसियों को सौंपने का कड़ा विरोध किया गया। विमुवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ के नाम पर पर्यटन क्षेत्र को कॉरपोरेट और बाहरी व्यापारियों के हवाले करने की योजना बना रही है। इसके विरोध में 30 अप्रैल को जोयदा शहादत दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। विस्थापितों की प्रमुख मांगों में कृतज्ञता पैकेज, मॉडल आवासीय विद्यालय, चांडिल पॉलिटेक्निक में 50% आरक्षण और पालना जलाशय योजना को पूरा करना शामिल है। बैठक में नारायण गोप, देवेंद्र महतो और अरविंद अंजुम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। YouTube Thumbnail के लिए Bold Text विस्थापितों का हल्ला बोल! (सबसे बड़ा और लाल रंग में) चांडिल बांध: कॉरपोरेट राज का विरोध 30 अप्रैल: बड़ी पदयात्रा की तैयारी हक छीना तो होगा आंदोलन! Social Media Hashtags #ChandilDam #Seraikela #VisthapitMuktiVahini #JharkhandNews #RehabilitationRights #JusticeForDisplaced #ChandilNews #SwarnaRekhaProject #CorporateVsPeople #BirsaMunda #JharkhandPolitics #SaveChandilDam प्रमुख मांगे एवं आगामी कार्यक्रम (Checklist): 30 अप्रैल 2026: जोयदा शहादत दिवस पर पदयात्रा। बिरसा मुंडा शहादत दिवस: चांडिल स्वर्णरेखा कार्यालय पर धरना। प्रमुख मांग: चांडिल पॉलिटेक्निक में विस्थापितों के लिए 50% आरक्षण। विशेष: विस्थापित आंदोलन के 40 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2027 में भव्य आयोजन की रूपरेखा।