
दिनांक-30/12/2024 को झंडा चौक स्थित सांसद कार्यालय में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु सदस्यता जिला टोली एवं मंडल टोली की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई।। जिसका संचालन जिला संयोजक दामोदर सिंह द्वारा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद उपस्थित हुए एवं विशिष्टअ तिथि के रूप में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राकेश प्रसाद ने कहा की समय सीमा के अंदर हजारीबाग में सदस्यता पूर्ण कर लेनी है ।सदस्यता कार्यक्रम 2 सितंबर से की जानी थी परंतु झारखंड के साथ-साथ चार राज्यों में चुनाव होने के कारण विधिवत 22 दिसंबर 24से शुरू की गई जो 15 जनवरी25 तक चलेगा ।इसके पहले मंडल एवं जिला स्तर पर कार्यशाला भी की गई प्रत्येक बुथों पर दो सक्रिय सदस्य बनाने का भी निर्देश दिया गया इस तरह मंडल में काम से कम 100 सक्रिय सदस्य बनना है। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा की सदस्यता में हजारीबाग पुरे झारखंड में अव्वल रहेगा ।वहीं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की हजारीबाग जिला में विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ,रेणुका साहू ,भानुमति पासवान, जयनारायण प्रसाद, कुणाल दुबे, प्रकाश कुशवाहा ,तनवीर अहमद ,ऋषि शर्मा ,अशोक कुशवाहा ,बाल गोविंद सोनी, रिंकी विश्वकर्मा, सोनी ,राजेश चंद्रवंशी ,तरुण कसेरा ,रिंकू वर्मा के साथ-साथ जिले के सभी मंडलों के मंडल टोली के सदस्य उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
