
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :निरसा गोपीनाथपुर कोलियरी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के धरना स्थल पर कम्पनी द्वारा भेजे गये अधिकारी ने धरनार्थी के साथ वार्ता करने के लिए पहुंचे.परन्तु बात नहीं बनी और वार्ता विफल रहा.

जानकारी के अनुसार कम्पनी के प्रतिनिधि ने धरनार्थी के समक्ष बात रखा कि वर्तमान ठीकेदार का ठिका का अग्रीमेंट और टेंडर इसी माह समाप्त हो जायेगा, अब नए शिरे से टेंडर निकाला जायेगा. जबकि रोजगार संघर्ष मोर्चा के धरनार्थी का मांग था कि अभी जो ठीकेदार है वही काम करेगा और वर्तमान में कार्यरत 181 कर्मी हीं काम करेगा. जिसपर बात नहीं बन पायी.

इस वार्ता में मध्य पंचायत के मुखिया रीता देवी,भाजपा नेता मुन्ना सिँह, प्रशांत बनर्जी, गोपाल राय, दुखु बेग और पूर्व विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता थे, कम्पनी का प्रतिनिधि के साथ कई घंटो तक वार्ता चली लेकिन बात नहीं बन पाने के कारण वार्ता विफल रहा,
पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने मैनेजमेंट के अधिकारी को उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारे जो लोग आपके कम्पनी के लिये इतना बड़ा लड़ाई लड़ा है जिसके ऊपर लाठी डंडा पथराव किया गया!उस 181 लोगों को जब तक आपकी कम्पनी रहेगी काम पर रखना होगा नहीं तो यह धरना जारी रहेगा.
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
