
*बोकारो :* बोकारो में स्टील सिटी में बोकारो स्टील प्लांट कारखाने की जमीन का अतिक्रमण करने का मामला चर्चा में है. एक तरफ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ नए तरीके से अतिक्रमण कर रोजगार चलाने के उपाय ढूंढें जा रहे हैं. बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन में शहर में हुए अतिक्रमण को हटाने का अभियान तेज किया है और जगह-जगह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ जेसीबी का सहारा लेकर अतिक्रमण हटाने में प्रबंधन लगा हुआ है.

एक तरफ अतिक्रमण हटाने का काम हो रहा है और दूसरी तरफ नए उपाय से अतिक्रमण किए जा रहे हैं. गुमटियों के हटाए जाने के बाद अब पुरानी गाड़ियों को जगह-जगह सड़क पर खड़ी करके उसके जरिए रिपेयरिंग शॉप या अन्य बिजनेस चलाए जा रहे हैं. अतिक्रमण के इस स्वरूप को भी अब स्टील प्लांट प्रबंधन में हटाने का अभियान तेज कर दिया. इसी क्रम में दुकान के साथ जमीन अतिक्रमण कर खड़ी कर दी गई. पुरानी गाड़ियों को बोकारो स्टील के दस्ते ने बेरहमी से हटा डाला और गाड़ियों को उलटकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
